-
Advertisement
आजादी का जश्न मना रहे हिमाचल के इस जिले में कांपी धरती, आया भूकंप
शिमला। आजादी का जश्न मना रहे हिमाचल पर आज एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने जोरदार हमला किया है। हिमाचल के किन्नौर (Kinnaur) जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप (Earthquake) रविवार दोपहर 1.13 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 3.1 रही है। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान और माल के नुकसान की खबर सामने नही आई है। लेकिन भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस के दिन अब यहां मिला पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे
लोगों में पहले से प्राकृतिक आपदा को लेकर दहशत है। आपदा प्रबंधन विभाग (Disaster Management Department) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र किन्नौर में धरती के भीतर 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। बता दें कि हिमाचल (Himachal) में पिछले कुछ दिनों से प्राकृतिक आपदाओं ने भयंकर तबाही मचाई है। कई लोगों की जान तो कई घरों और फसलों को भी तबाह कर दिया है। ऐसे समय में आए इस भूकंप से लोगों में दहशत जरूर पैदा हो गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

