-
Advertisement
हिमाचल में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती का रास्ता साफ, वित्त विभाग ने दी मंजूरी
शिमला। हिमाचल में सरकारी स्कूलों में भरे जाने वाले मल्टी टास्क वर्करों (Multi Task Workers) की भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। वित्त विभाग (Finance Department) ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब शिक्षा विभाग सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 24 सितंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस बाबत प्रस्ताव लेकर आएगा। बीते कई माह से लटकी सीएम जयराम (CM Jai Ram Thakur) की इस बजट घोषणा के अब जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया ये रिजल्ट, जाने कितने हुए सफल
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मल्टी टास्क वर्करों के आठ हजार पद भरे जाएंगे। इसमें चार हजार पद सीएम जयराम ठाकुर की अनुशंसा और चार हजार पद आवेदनों के आधार पर भरे जाएंगे। वित्त महकमे से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब शिक्षा विभाग ने इस भी इस पर कार्य करना शुरू कर दिया है। चार सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में इस भर्ती को अनौपचारिक चर्चा हुई थी। इसी बैठक में चार हजार पद सीएम की अनुशंसा पर भरने पर सहमति बनी थी। अब 24 सितंबर को इस पर मंत्रिमंडल की मुहर लगेगी।
स्कूल से घर की दूरी के हिसाब से मिलेंगे नंबर
हिमाचल प्रदेश में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए स्कूल से घर की दूरी का प्रमाणपत्र लाना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव और शहरी क्षेत्रों में कार्यकारी अधिकारी से प्रमाणपत्र जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: आवेदकों की सुविधा को बनाए हेल्प डेस्क, जाने डिटेल
भर्ती में स्कूल से घर की दूरी के हिसाब से दो से 10 नंबर मिलेंगे। एसडीएम की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी नियुक्तियां करेगी। वर्करों को प्रतिमाह 5,625 रुपये वेतन मिलेगा। नियुक्तियां करने से पहले स्कूल और पंचायत के नोटिस बोर्ड पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पास सादे कागज पर आवेदन करना होगा। स्कूल को खोलना और बंद करना, परिसर और कक्षाओं में सफाई करना, पीने के पानी का इंतजाम करना और स्कूल की डाक को अन्य विभागों में पहुंचाना इनका काम होगा। भर्ती के लिए स्थानीय स्कूल की ओर से बीईओ को मांग भेजी जाएगी। बीईओ इस मांग को निदेशालय भेजेंगे।शिक्षा निदेशालय से मंजूरी के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। ऐसे में कई माह से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द राहत मिल सकती है। अभ्यर्थियों को घर के नजदीक रोजगार के अवसर मिलेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

