-
Advertisement
हिमाचल: उम्र के इस पड़ाव में बुजुर्ग ने आखिर क्यों लगाया फंदा, बना रहस्य
Last Updated on February 4, 2022 by admin
ऊना। हिमाचल के ऊना (Una) जिला में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। मामला थाना बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत मुच्छाली के निचली नेहली का है। मृतक व्यक्ति की पहचान मोहर सिंह पुत्र नन्हें निवासी शाहबाद, यूपी (UP) के रूप में हुई हैए जोकि पिछले करीब 6 वर्ष से निचली नेहली में रहता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल शराब के नशे में पिता करता था कुछ ऐसा, परेशान युवती ने जहर निगल कर ली आत्महत्या
जानकारी के मुताबिक मोहर सिंह लंबे समय से निचली नेहली के अमरजोत के घर में रहता था। गुरुवार रात्रि को भी काम करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार सुबह अमरजोत की बहू ने मोहर सिंह का शव घर के पीछे फंदे पर लटका देखा। मामले की सूचना प्रधान को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…