-
Advertisement
योल सहित इन क्षेत्रों को लोग गर्मी से बचने का कर लें उपाय, 20 को बिजली बंद
धर्मशाला। योल (Yol) सहित एक दर्जन से अधिक क्षेत्र के लोग 20 जुलाई को गर्मी से बचने का उपाय कर लें। क्योंकि लाइनों की मरम्मत के लिए 20 जुलाई को बिजली कट लगेगा। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता कर्म चंद भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी योल फीडर में 20 जुलाई को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत लाइनों के उचित रख-रखाव व नया ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य के चलते बिजली (Electricity) आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह भी पढ़ें: बरसात से आ गई गाद, Himachal के इस Power Project ने छोड़ा है पानी, संभल कर रहना
उन्होंने बताया कि इस दौरान योल, योल बाजार, टिक्कालहसेर, चतहेड लहसर, बन्नी, बनोरडू, नरवाणा, कस्बा, नरवाणा बाजार, तंगरोटी खास, तंगरोटी, स्लेट गोदाम, कलुइबार्ग, उथड़ाग्रां और कॉड तपोवन इत्यादि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

