-
Advertisement
बड़ी खबरः हिमाचल में एंट्री को E-Pass की नहीं जरूरत, अब करना होगा ऐसा
ऊना/शिमला। अनलॉक-2 में हिमाचल प्रदेश में प्रवेश पाने के लिए ई-पास (E-Pass) के स्थान पर अब प्रवेश पंजीकरण प्रणाली होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसी ऊना संदीप कुमार (DC Una Sandeep Kumar) ने कहा कि अब आवेदक को सिर्फ वेबसाइट पर जाकर जानकारी देनी होगी तथा स्व-उत्पन्न (ऑटो जेनेरेटिड) पावती पत्र प्राप्त करना होगा। आवेदन को जिला दंडाधिकारी से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। पावती पत्र में पंजीकरण नंबर, क्यूआर कोड तथा आवेदक के पत्ते सहित अन्य जानकारी होगी।
ये भी पढ़ेंः अनलॉक-2: क्या Himachal में खुलेंगे मंदिर, हो सकेगी बसों की इंटर स्टेट मूवमेंट- जानिए
डीसी ने कहा कि क्यूआर कोड की अंतर्राज्यीय बैरियर पर स्कैनिंग की जाएगी तथा बैरियर पर दर्ज होने वाली जानकारी जिला प्रशासन के साथ अन्य हितधारकों को प्रदान की जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को अब कोविड (Covid) पास की जगह अब कोविड ई-पास सॉफ्टवेयर (http://covid19epass.hp.gov.in
बता दें कि केंद्रीय गाइडलाइन में फ्री इंटर स्टेट मूवमेंट (Inter State Movement) की बात कही गई है, लेकिन हिमाचल फ्री इंटर स्टेट मूवमेंट की अनुमति देकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसके चलते हिमाचल सरकार ने ईपास की जगह पंजीकरण प्रणाली को शुरू किया है, ताकि यह पता चल सके कि हिमाचल में आने वाला व्यक्ति किस राज्य से आया है। व्यक्ति को होम क्वारंटाइन रखा जाएगा या संस्थागत क्वारंटाइन।


