- Advertisement -
आजकल खूबसूरत (Beautiful) कौन नहीं दिखना चाहता। यहां तक उम्रदराज महिलाएं (older women) भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं और इसके लिए कई जतन करती हैं। वे महंगे ब्यूटी पार्लर में जाकर पैसे भी खर्च करती हैं। हम आज आपको चेहरे पर निखार लाने के लिए घरेलू नुस्खा बता रहे हैं। इससे आपके चेहरे पर निखार भी आएगा और झुर्रियां (wrinkles) भी मिट जाएंगी। इसके लिए घर में उगने वाला सदाबहार फूल बहुत ही उपयोगी होता है। सदाबहार फूल स्किन की दिक्कतों में रामबाण की तरह काम करता है। इसे चेहरे पर लगाने से सूरज (Sun) के पराबैंगनी किरणों से होने वाली दिक्कतें कम हो जाती हैं।
इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां महीन रेखाएं, काले धब्बे और आंखों के नीचे काले घेरे कम हो जाते हैं। इस फूल के लेप को चेहरे पर लगाने से मुंहासे धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं और स्किन में एक अलग सा निखार आता है। इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से यह और ज्यादा असर दिखाता है। सदाबहार के फूलों को पीसकर इसका लेप बना लें। इस लेप में आप दूध भी मिला सकते हैं। इसके साथ आप अपनी आवश्यकता के हिसाब से पिपरमेंट भी मिला सकते हैं। नीम के पत्तों के साथ पीस कर आप इसका हेयर पैक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों को मजबूती मिलेगी।यह रूसी और बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा देता है। वहीं अगर आप ज्यादा केमिकल यूज करेंगी तो इसके साइड इफेक्ट (Side effect) भी हो सकते हैं और आपका चेहरा निखरने की बजाय खराब भी हो सकता है।
- Advertisement -