-
Advertisement
हिमाचलः घायल पूर्व सैनिक ने तोड़ा अस्पताल में दम, बाइक ने मारी थी टक्कर
ऊना। सड़क हादसे में घायल पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman) की जालंधर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान जुल्फी राम निवासी बसाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-हिमाचलः घरवाले गए थे देवता के दर्शन करने, पीछे से मकान में लग गई आग
पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए अप्पर बसाल के वार्ड नंबर चार निवासी नंद लाल ने बताया कि 5 दिसंबर की सुबह उनके पिता जुल्फी राम घर से सैर करने के लिए निकले थे और इस दौरान वह सड़क पर लहूलुहान में मिले थे। उनके सिर पर चोट लगी थी, जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) रेफर कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए जालंधर अस्पताल ले गए, जहां पर पिता ने बताया कि एक अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मारी दी। जालंधर अस्पताल में उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


