हिमाचल आबकारी विभाग ने कत्था इकाई में दी दबिश, 96.84 लाख के स्टॉक में मिला अंतर

हिमाचल आबकारी विभाग ने कत्था इकाई में दी दबिश, 96.84 लाख के स्टॉक में मिला अंतर

- Advertisement -

नाहन। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम (Excise Department) ने सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक कत्था इकाई में दबिश (Raid in Katha Unit) दी। टीम यहां राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त दक्षिण क्षेत्र (शिमला) के नेतृत्व में पहुंची थी। अचानक हुई टीम की दबिश से उद्योग प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जानकारी देते हुए राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, दक्षिण क्षेत्र (शिमला) के निरीक्षण में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी पांवटा साहिब-1 और अन्य अधिकारियों की टीम ने सिरमौर जिला (Sirmaur District) में एक कत्था इकाई का निरीक्षण किया।


करदाता ने 20,04,590 रुपए की राशि स्वेच्छा से विभाग में करवाई जमा

निरीक्षण के दौरान पहुंची टीम ने उद्योग में बारीकी से दस्तावेजों की जांच की। जानकारी के अनुसार टीम ने कालाअंब कत्था इकाई में निरीक्षण के दौरान जीएसटी भौतिक सत्यापन में भिन्नता पाई। इसमें 96.84 लाख के स्टॉक में अंतर पाया गया। करदाता (Taxpayer) ने भी टीम के समक्ष इस भौतिक सत्यापन के स्टॉक में भिन्नता को स्वीकार किया। इस पर करदाता ने 20,04,590 रुपए की राशि स्वेच्छा से विभाग को जमा करवा दी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई एचपी जीएसटी अधिनियम (HP GST Act) के प्रावधानों के तहत की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग कर चोरी के मामलों का पता लगाने के लिए कड़ी निगरानी रख रहा है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | Raid in Katha Unit | Kala Amb Katha Unit | HP GST Act | Himachal News | Excise Department Raid | latest news | Excise Department | Sirmaur District | taxpayer
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है