-
Advertisement
सुख कैबिनेट के संभावित चेहरे गोमा को विरासत में मिली है राजनीति
पंकज नरयाल/ धर्मशाला। सुख की कैबिनेट में संभावित चेहरे के तौर पर देखे जा रहे जयसिंहपुर से कांग्रेस विधायक यादवेंद्र गोमा (Yadvinder Goma) इंजीनियरिंग की छात्र रहे हैं। दूसरी मर्तबा विधानसभा में पहुंचे गोमा को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता डॉ मिल्खी राम गोमा भी विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। चार फरवरी 1986 को जन्मे यादेवेंद्र गोमा ने बीटेक.मैकेनिकल के साथ-साथ एमबीए की पढ़ाई भी की,तदोपरांत उनका विवाह नीलम गोमा से हुआ। उनकी एक बेटी है।
वर्ष 2012 में पहली बार पहुंचे थे विधानसभा
यादवेंद्र गोमा युवा कांग्रेस, जयसिंहपुर निर्वाचन क्षेत्र के अध्यक्ष रहे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के 2011- 2014 तक अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस एससी सेल के 2019- 2021 तक अध्यक्ष रहे। गोमा इस बीच वर्ष 2012 में पहली बार विधानसभा ( Vidhansabha) के लिए चुने गए। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन दिसंबर, 2022 में वह पुनः विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। गोमा वर्तमान में विधानसभा की अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष व कल्याण एवं नियम समितियों के सदस्य के रूप में भी नामित हैं।
संगीत सुनना गोमा की है पसंद
यादवेंद्र गोमा को आमजन के साथ बातचीत करना और जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना अच्छा लगता है। उन्हें पढ़ना, संगीत सुनना और ऐतिहासिक स्थानों के बारे में जानना और घूमना भी बेहद पसंद हैं।

