-
Advertisement
3000 में करवाएं साल भर का Fastag रिचार्ज, 15 अगस्त से शुरू होगी ये सर्विस
FASTag Annual Pass: नेशनल हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज खबर है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार निजी वाहनों के लिए फास्टैग आधारित वार्षिक पास जारी करेगी, जिसकी कीमत 3,000 रुपये होगी। यह पास सिस्टम 15 अगस्त 2025 से शुरू होगा। इस पास के जरिए निजी वाहन मालिक नेशनल हाईवे पर कम लागत और परेशानी मुक्त यात्रा कर पाएंगे। इस पास के तहत वाहन मालिक एक साल या ज्यादा से ज्यादा 200 बार टोल से गुजर सकेंगे।
https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1935234697543696817
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक्स पर लिखा – यह सुविधा विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक वाहनों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि राष्ट्रीय राजमार्गों (नेशनल हाईवे) पर सुगम और निर्बाध यात्रा को मुमकिन बनाया जा सके। इस पास के लिए जल्द ही NHAI और MoRTH की वेबसाइट्स और ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’ पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके जरिए वाहन मालिक पास बनवा सकते हैं. नवीनीकरण की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही जा सकेगी। इस नयी नीति से खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी, जो 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा पार कर रोजाना आवागमन करते हैं। सरकार का दावा है कि यह योजना लाखों निजी वाहन चालकों के लिए यात्रा अनुभव को तेज, सरल और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
