-
Advertisement
Himachal में ससुर ने 21 वर्षीय बहू से दुष्कर्म कर तार-तार किए रिश्ते, रिमांड पर भेजा
सुंदरनगर। देव भूमि हिमाचल में रिश्तों को तार तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक ससुर (father-in-law) ने अपनी ही 21 वर्षीय बहू को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस संबंध में अब पीड़िता ने थाने में पहुंच कर आरोपी ससुर के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) का मामला दर्ज करवाया है। वहीं बहू (daughter-in-law) की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड (Police Remand) पर भेज दिया है। मामला हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला के सुंदरनगर के बल्ह में सामने आया है।
यह भी पढ़ें: जमानत पर छूटा दुष्कर्म का आरोपी, घर में घुसकर पीड़िता को लगा दी आग
बल्ह क्षेत्र के मैरामसीत की पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका ससुर पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने पहले भी पुलिस में दर्ज करवाई थी। अब दुष्कर्म की घटना के संबंध में सीआरपीसी 164 के तहत अदालत में अपने बयान कलमबद्ध करवाए हैं। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर उस पर बुरी नजर रखता था तथा उसने मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। वहीं पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत (Complaint) के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया हैए जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

