-
Advertisement
शिमला के सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने छात्रा को जड़े थप्पड़, पुलिस के पास पहुंचा मामला
Teacher slapped student: शिमला के एक सरकारी स्कूल में एक महिला टीचर द्वारा छात्राओं को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। पोर्टमोर स्कूल में पढ़ने वाली एक 10 वर्षीय छात्रा की मां ने थाना छोटा शिमला में टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।यह घटना 24 मार्च की है। छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी ने बताया कि 24 मार्च को संस्कृत की टीचर ने छात्राओं से संस्कृत के शब्दों के अर्थ पूछे।
इस पर पीड़ित छात्रा ने सही उत्तर दिया। इसके बाद टीचर ने छात्रा कहा कि उन छात्राओं को थप्पड़ मारे जाए, जिन के उत्तर गलत थे। टीचर के निर्देश पर पीड़ित छात्रा ने छात्राओं को धीरे-धीरे थप्पड़ मारे। इसके बाद महिला टीचर ने पीड़ित छात्रा को जोर से थप्पड़ मारा और कहा कि थप्पड़ ऐसे मारा जाता है। तब महिला टीचर ने क्लास की दो अन्य छात्राओं को भी थप्पड़ मारे, क्योंकि उन्होंने भी सही उत्तर दिए थे। पीड़ित मां की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टीचर अक्सर कक्षा में धमकी देती हैं कि उन्हें सरकार ने नियुक्त किया है। टीचर की मारपीट और व्यवहार से बच्ची डरी व सहमी हुई है। पुलिस ने महिला शिक्षिका के खिलाफ बाल न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
संजू चौधरी

