-
Advertisement
सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन, ‘दंगल’ में बनी थीं बबीता फोगाट
Suhani Bhatnagar: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) में उनकी छोटी बेटी बबीता फोगाट (Babita Phogat) का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar) का निधन हो गया है। सुहानी महज 19 साल की थीं। आज शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली है। फिल्म जगत के लिए ये शॉकिंग और दुखदाई खबर है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के एम्स में अस्पताल में सुहानी भर्ती थीं। उनका अंतिम संस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा। लोग उन्हें दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे।
दवाओं के साइड इफेक्ट से निधन!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि कुछ वक्त पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके इलाज के लिए वह जो दवाएं ले रही थीं, उन दवाइओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में पानी भर गया था और इसी कारण उनका निधन हुआ।
’दंगल’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था
2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ’दंगल’ के साथ सुहानी भटनागर ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। सुहानी ने इस फिल्म के अलावा कई सारे एड्स भी किए थे. हालांकि दंगल से ही उन्हें पॉपुलैरिटी मिली और वह लोगों की चहेती बन गई थी। उन्हें दंगल मूवी करने के बाद दंगल गर्ल के नाम से भी लोग जानते थे।
यह भी पढ़े:Sunflower 2 Trailer: कॉमेडी करते-करते कातिल बन गया ये एक्टर! अब सुलझेगी मर्डर मिस्ट्री
-मनोरंजन डेस्क

