-
Advertisement
गुड़िया मर्डर केस में अंतिम फैसले की आ गई घड़ी- जानने के लिए पढ़ें खबर
शिमला। कोटखाई गुड़िया रेप और मर्डर केस (Kotkhai Gudiya Rape And Murder Case) में अंतिम फैसले की घड़ी आ गई है। आज हुई सुनवाई में कोर्ट (Court) ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले की सुनवाई अब 28 अप्रैल को होगी। बता दें कि आज चक्कर कोर्ट में गुड़िया रेप और मर्डर केस मामले की सुनवाई हुई। सीबीआई (CBI) के वकील और डिफेंस वकील के बीच आज कोर्ट में बहस भी हुई। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया और मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल निर्धारित की है।
यह भी पढ़ें: गुड़िया मामला: CBI जांच से असंतुष्ट परिजनों ने मांगी दोबारा जांच, तीन को होगी सुनवाई

आरोपी नीलू चरानी की तरफ से मामले की पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि सीबीआई ने एक कहानी बनाकर नीलू को गिरफ्तार (Arrest) किया। उन्होंने अपनी दलीलें कोर्ट के समक्ष रखी हैं। आज मामला फैसले के लिए लगा था, लेकिन जज ने कुछ प्वाइंट क्लेयर ना होने की बात कही। उसके बाद उन्होंने और सीबीआई के वकील ने अपनी बात रखी। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 28 अप्रैल की तारीख दी है। गौरतलब है कि चरानी नीलू की गिरफ्तारी पहले ही सवालों के घेरे में है। सीबीआई जांच से असंतुष्ट गुड़िया के परिजन ने मामले की दोबारा जांच के लिए उच्च न्यायालय (High Court) का दरवाजा भी खटखटाया है, जिसकी सुनवाई 3 मई को रखी गई है। इससे पहले 28 अप्रैल को जिला अदालत की नीलू पर फैसले को लेकर सबकी नज़रे टिकी हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


