-
Advertisement
पूर्व सीपीएस नीरज भारती के खिलाफ शिमला में FIR- जानिए कारण
शिमला। पूर्व सीपीएस नीरज भारती के खिलाफ शिमला में एफआईआर (FIR) दर्ज की है। बता दें कि एडवोकेट (Advocate) नरेंद्र गुलेरिया ने एक शिकायत पत्र गुप्तचर विभाग को प्रेषित किया, जिसमें आरोप लगाया कि नीरज भारत पुत्र चंद्र कुमार निवासी ज्वाली जिला कांगड़ा ने पिछले 24 घंटे में सोशल मीडिया में जो संदेश डाले हैं उनके माध्यम से उन्होंने सरकार के खिलाफ घृणा, तिरस्कार, अवमानना, वैमनस्य आदि का दुष्प्रचार करके देश के नागरिकों में घृणा देशद्रोह को फैलाने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ेंः Shimla: 16 साल की उम्र में मां बनी लड़की ने अब आरोपी के खिलाफ दर्ज करवाया केस
फौजी जवानों को मरवाने के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों द्वार दुष्प्रचार करके आम लोगों एवं सैनिकों को सरकार के विरूद्ध भड़काने एवं अपनी ड्यूटी ना करने के लिए उकसाया है। नीरज भारत ने सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर आम जनता में आक्रोश एवं नाराजगी का माहौल पैदा किया है। गुप्तचर तिवभाग के थाना भराड़ी जिला में शिमला में धारा 120 ए, 153ए, 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि एसपी (SP) कानून एवं व्यवस्था डॉ. खुशहाल शर्मा ने की है।

