-
Advertisement
Home Quarantine की उल्लंघना पर कांगड़ा के आलमपुर में दो के खिलाफ FIR
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के आलमपुर में होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) की अवहेलना करने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी देते हुए डीसी राकेश प्रजापति ने कहा कि बाहरी राज्यों या क्षेत्रों से आए हुए नागरिकों को निर्देश दिए गए हैं कि 28 दिन तक अपने घरों में रहें तथा सामाजिक दूरी की पूरी अनुपालना सुनिश्चित करें। इन निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाने का प्रावधान भी किया गया है तथा पचास हजार जुर्माना भी लगाया जाएगा। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि शनिवार को नूरपुर उपमंडल के जौंटा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का एक नया मामला सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है तथा उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना पॉजिटिव आठ मई को अपने एक साथी के साथ गुरुग्राम से आया था। उक्त कोरोना पॉजिटिव नागरिक को कोविड (Covid) केयर सेंटर बैजनाथ के लिए शिफ्ट कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Hamirpur में मुंबई से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, Himachal में आंकड़ा पहुंचा 77
बहुत जरूरी हो तो ही अपने घरों से निकलें लोग
डीसी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी नागरिक अपने ही घरों में रहें तथा बहुत आवश्यक हो तो ही अपने घरों से निकलें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जरूरी है कि प्रशासन और विशेषज्ञों की सलाह का पालन करें। उन्होंने कहा कि बार-बार हाथ धोने, अपने चेहरे को न छूने और सैनिटाइजर के प्रयोग जैसी आम सावधानियों को बरतते हुए, इस संक्रमण से बचा जा सकता है। डीसी ने कहा कि सभी नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की अनुपालना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनके गांव में या परिवार में बाहरी क्षेत्र से कोई भी व्यक्ति आया हो तो उसके बारे में तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचने वाले इस कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: कोरोना संकट के बीच पौंग झील में तैरता दिखा शव, नजदीक जाकर देखा तो होश उड़ गए
अब प्रतिदिन 350 से पांच सौ सेंपल लिए जाएंगे
डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में अब प्रतिदिन साढ़े तीन से पांच सौ सैंपल लिए जाएंगे ताकि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का मेडिकल चेकअप (Medical Checkup) किया जा रहा है तथा रेड जोन (Red Zone) से आने वाले लोगों को 28 दिन के संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) पर रखा जा रहा है। इसके साथ ही रैंडम सैंपलिंग (Random Sampling) भी आरंभ की गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

