-
Advertisement
सीएम सुखविंदर सुक्खू के गृह जिला में चली गोलियां, रात के अंधेरे में हुई घटना
Last Updated on December 12, 2022 by Vishal Rana
हमीरपुर। हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) के गृह जिला में गोली चलाने का मामला (Firing Case) सामने आया है। यह गोली एक घर पर पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पड़ते छबोट गांव में रात के अंधेरे में चलाई गई है। बताया जा रहा है कि एक परिवार जब घर में सोया हुआ था, तभी गोली चलने की आवाज आई। जब घर के सदस्यों ने बाहर जाकर देखा तो वहां पर कोई नहीं था, लेकिन उनकी दीवार पर गोली लगने का निशान था। जिसकी शिकायत (Complaint) उन्होंने पुलिस में दर्ज करवाई है। घर के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: नौहराधार में खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई जान
पुलिस को सौंपी शिकायत में छबोट गांव के अश्वनी कुमार ने बताया कि रात करीब अढ़ाई बजे उनके घर पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हालांकि रात के अंधेरे में उन्हें यह पता नहीं चल सका कि यह गोली किसने चलाई है। वहीं पुलिस ने अश्वनी कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा भी माना जा रहा है कि सर्दी के मौसम में जंगली जानवर पहाड़ों से उतरकर मैदानी इलाकों में आ जाते हैं और कुछ लोग ऐसे जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए निकलते हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी जंगली जानवर को मारने के लिए भी शिकारी ने गोली चलाई हो। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group