-
Advertisement
Firing | Petrol Pump | Himachal |
हिमाचल प्रदेश के ऊना में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, आधी रात को पेट्रोल पंप को लूटने की कोशिश की गई। चंडीगढ़.धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित बहडाला गांव के एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोलते हुए न केवल लूटपाट का प्रयास किया, बल्कि दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सतर्कता और साहस के चलते यह वारदात नाकाम हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

