-
Advertisement
हिमाचल में डेल्टा प्लस का पहला मामला, महिला के सैंपल में पाया वेरिएंट
धर्मशाला। हिमाचल (Himachal) के कांगड़ा (Kangra) जिला में डेल्टा प्लस (Delta Plus) का एक मामला आया है। पालमपुर सब डिवीजन की एक महिला के सैंपल में डेल्टा प्लस का वेरिएंट पाया गया है। महिला का सैंपल आईएचबीटी पालमपुर में जांचा गया था। इसके बाद सैंपल को जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। बताया जा रहा है कि महिला अभी पूरी तरह से स्वस्थ्य है और रिकवर कर गई हैं। महिला के परिवार के सदस्य भी कुछ समय पहले पॉजिटिव पाए गए थे। लैब में रखे महिला के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए अब आगे भेजे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: HP Corona: आज कितने केस और कितने हुए ठीक-जानने को पढ़ें खबर
बता दें कि कांगड़ा जिला में डेल्टा वेरिएंट (Delta Variants) के 70 और एक डेल्टा प्लस का मामला आया है। कांगड़ा जिला में डेल्टा प्लस का मामला आने की पुष्टि सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

