-
Advertisement
मौसम ने बदली करवटः #Shimla में सीजन की पहली बर्फबारी, चार जिलों में येलो अलर्ट
Last Updated on December 28, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल (Himachal) में मौसम ने एकाएक करवट बदली है। कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall) का दौर शुरू हो गया है। राजधानी शिमला (#Shimla) में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। शिमला रिज, ढली और जाखू आदि में बर्फ गिर रही है। वहीं, कुफरी आदि में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में नववर्ष (New Year) मनाने पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। वहीं ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और चंबा में बारिश का दौर जारी है। कल भी मौसम खराब रहने की संभावना है। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश व मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। ऐसे में प्रशासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 29 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 29 से 31 दिसंबर तक प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना (Una), बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा (Kangra) के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
यह भी पढ़ें: #HP_Weather: हिमाचल के छह जिलों में शून्य से नीचे लुढ़का पारा, पहाड़ों से मैदानी इलाके ज्यादा ठंडे
बता दें कि मैदानी क्षेत्रों में आज दिन में अच्छी धूप लगी थी। साथ ही हवा चल रही थी। शाम करीब सात बजे के बाद कांगड़ा जिला के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई। ऊना, हमीरपुर, और चंबा में मौसम खराब हुआ है और बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, राजधानी शिमला में भी मौसम अचानक खराब हो गया। देर शाम बर्फबारी शुरू हो गई। अभी भी बर्फ गिर रही है। शिमला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि कुफरी में बर्फबारी के चलते सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं। इसलिए हो सके तो वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और रात्री सफर से बचें।