-
Advertisement
Himachal में दोपहर 12 बजे के बाद छा गया अंधेरा, कुछ यूं नजर आया सूर्य ग्रहण
शिमला। साल का पहला सूर्य ग्रहण हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सुबह 10:22 से शुरू हुआ। प्रदेश के कई जिलों में दोपहर 12 बजे के बाद अंधेरा छा गया और चमकता हुआ सूरज का टुकड़ा दिखाई दिया। कई लोगों ने सूर्य ग्रहण लैंस आदि की मदद से देखा और इस नजारे को कैमरे में कैद भी किया, वहीं कई लोगों ने इस दौरान बाहर निकलने से परहेज किया। काफी लोगों ने सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ भी किया और अन्न-जल भी ग्रहण नहीं किया।

यूं तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) के अलग-अलग प्रभाव पड़ते हैं लेकिन हिमाचल के लिए ग्रहण विशेष करके आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहने की बात कही गई है। ऊना में सूर्य ग्रहण 10:22 से हुआ, इसका मध्यान्ह 12:01 तथा समाप्ति 1:45 पर होगी। शिमला में 10:30, मध्यान्ह 12:03 तथा समाप्त 1:48 पर होगा। धर्मशाला 10:30, मध्यान्ह 12:02 एवं समापन 1:45 पर होगा।


