- Advertisement -
शिमला। हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री राजिंदर गर्ग (Cabinet Minister Rajinder Garg) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। अस्पताल में कैबिनेट मंत्री राजिंदर गर्ग को दाखिल कर डॉक्टरों ने जांच शुरू कर दी है। उनकी एंडोस्कोपी करवाई जा रही है। एंडोस्कोपी (Endoscopy) रिपोर्ट आने के बाद बीमारी का पता चल सकेगा।
मंत्री राजिंदर गर्ग के अस्पताल में भर्ती करने की पुष्टि आईजीएमसी के मुख्य वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जनक राज ने की है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री राजिंदर गर्ग को आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया है। उन्हें आज सुबह से पेट में तकलीफ हो रही थी। मंत्री की स्थिति अभी स्थिर है और खतरे से बाहर हैं, आगामी जांचे जारी है। बता दें कि जयराम सरकार में राजिंदर गर्ग खाद्य एवं आपूर्ति (Food and Supply Minister) हैं। वह बिलासपुर (Bilaspur) के रहने वाले हैं। उन्हें आज पेट दर्द की शिकायत हुई। दर्द बढ़ने पर उन्हें तुरंत आईजीएमसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है।
- Advertisement -