-
Advertisement
हिमाचल: IAS सी पालरासु से वापिस लिया खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता विभाग
शिमला। हिमाचल सरकार ने आईएएस (IAS) व राज्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु (C Palrasu) से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव का कार्यभार वापस ले लिया है। इनका अतिरिक्त कार्यभार सीएम के सचिव व 1998 बैच के आईएएस देवेश कुमार (IAS Devesh Kumar) को सौंपा गया। सोमवार शाम कैबिनेट बैठक के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी हुई है। कैबिनेट बैठक में अचानक ऐसा क्या हो गया कि आईएएस सी पालरासु से विभाग अचानक छीन लिए गए हों, इस पर चर्चा का बाजार गर्म है। बता दें कि सी पालरासु 2004 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मौजूदा समय में वह राज्य निर्वाचन अधिकारी हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट: पांच हजार बढ़ी एमडीएस विद्यार्थियों की छात्रवृति, इन पदों को भरने की दी मंजूरी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


