हिमाचल: पेड़ काटने से रोकने पर वन काटुओं ने पीट दिया वन रक्षक, दो लोग घायल

पुलिस ने वन रक्षक और उसके साथी कर्मी का करवाया मेडिकल, मामला दर्ज कर शुरू की जांच

हिमाचल: पेड़ काटने से रोकने पर वन काटुओं ने पीट दिया वन रक्षक, दो लोग घायल

- Advertisement -

चंबा। हिमाचल में वन काटुओं के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला चंबा (Chamba) जिला से सामने आया है। यहां देवदार का पेड़ काटने से रोकने पर वन काटूओं ने वन रक्षक (Forest Guard)  पर ही हमला (Attack) कर दिया। इस दौरान वन रक्षक के साथ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी भी मौजूद था। वह भी इस हमले में घायल हुआ। वन रक्षक ने इस मामले की शिकायत शनिवार को पुलिस में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर वन रक्षक और दूसरे कर्मी का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शनिवार को वन रक्षक के साथ जंगल में जाकर काटे गए पेड़ का भी मुआयना किया है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: नालागढ़ में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी; लाखों का नुकसान…

पुलिस को सौंपी शिकायत में बैरा वन बीट के वन रक्षक ने बताया कि बीती रात को भिंद्र सिंह केहलरा के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान उसे पेड़ काटने की आवाजें सुनाईं दी। जिसके बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां पर चार लोग एक देवदार के पेड़ को काट रहे थे। वन रक्षक ने बताया कि उसने उन्हें पेड़ काटने से रोका तो उन वन काटुओं ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद मौका देख कर वन काटू मौके से भाग गए। वन रक्षक ने उनकी पहचान कर ली है। वन रक्षक ने पुलिस में आरोपी जंगशिवए देवी चंदए रविंद्र कुमार और हरि सिंह सभी निवासी गांव केहलरा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने वन रक्षक की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | Chamba | Attack | Himachal News | latest news | forest guard | himachal crime | Forest mafia
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है