-
Advertisement
अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह में शामिल नहीं होंगे BJP के पूर्व सीएम
शिमला। हिमाचल सहित पूरे देश के लिए 3 अक्टूबर का दिन अहम माना जा सकता है। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अटल टनल रोहतांग को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पर बीजेपी (BJP) के पूर्व सीएम शांता कुमार (Shanta Kumar) और प्रेम कुमार धूमल लोकार्पण समारोह में शामिल नहीं होंगे। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लोकार्पण समारोह के आयोजन के दौरान उचित सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: HP Covid-19: पीएम के दौरे से पहले कुल्लू पहुंचे 17 सरकारी कर्मी समेत कुल 48 पॉज़िटिव; 6 की मौत
यद्यपि प्रदेश सरकार ने जिला कुल्लू और लाहुल-स्पीति के स्थानीय लोगों की सीमित उपस्थिति के साथ प्रदेश के सभी मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और विधायकों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया है, लेकिन पीएम ने कोविड-19 (Covid-19) महामारी के दृष्टिगत पूर्व सीएम शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) को व्यक्तिगत रूप से इस समारोह में उपस्थित ना होने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम की सलाह पर दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने इस आयोजन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित ना होने पर सहमति व्यक्त की और कहा कि वे वर्चुअली इस समारोह को देखेंगे।
[img src=” https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/09/abhilashi-4.jpeg”] an example image [/img]
