-
Advertisement
कसौली के पूर्व विधायक चमन लाल गाचली नहीं रहे, परवाणू में ली अंतिम सांस
सोलन जिला के तहत कसौली विधानसभा क्षेत्र ( Kasauli Assembly Constituency) के पूर्व विधायक चमन लाल गाचली( Chaman Lal Gachli) का निधन हो गया है। 75 वर्षीय चमनलाल गाचली ने परवाणू स्थित आवास में रविवार सुबह अंतिम सांस ली। गाचली कसौली से 1977 से 1982 तक जनता पार्टी (Janata Party) के विधायक रहे। इस दौरान वह मुख्य संसदीय सचिव भी रहे। आज शाम करीब तीन बजे परवाणू के सेक्टर पांच स्थित राम बाग श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीएम जय राम ठाकुर ने पूर्व विधायक चमन लाल गाचली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में सीएम ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।
यह भी पढ़ें- हिमाचलः शिमला से सुंदरनगर के लिए निकली दो लड़कियां लापता, परिजनों को अपहरण की आशंका
अपने उस कार्यकाल में उन्होंने कसौली विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों को लेकर विधानसभा पटल व सरकार के समक्ष आवाज बुलंद की थी। वे हिमाचल विकास कांग्रेस के महासचिव भी रहे। इसके बाद वे धूमल सरकार में एससी/एसटी निगम के चेयरमैन भी रहे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्होंने अपनी दवा खाई और जब साढ़े सात बजे चाय पीने के लिए उठाया तो उठे नहीं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

