-
Advertisement
फोरलेन संघर्ष समिति बोली-ना कांग्रेस ना बीजेपी ने दिया साथ, हमारा भरोसा आप
Last Updated on August 28, 2022 by sintu kumar
शिमला। फोरलेन संघर्ष समिति (Four Lane Sangharsh Samiti) प्रभावितों व विस्थापितों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर लम्बे समय से संघर्ष कर रही है। बारी-बारी दोनों सरकारों ने प्रदेश में राज किया मगर उनकी दर्द किसी ने नहीं समझी। अब फोरलेन संघर्ष समिति ने एक बड़ा कदम उठाते हुए आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि ना हमें कांग्रेस पर भरोसा रहा है और ना ही बीजेपी (BJP) ।
यह भी पढ़ें:खैर कटान पर लगा 10 साल का प्रतिबंध हटाएगी सरकार , एनजीटी को भेजा मामला
इन दोनों पार्टियों ने हमें ठगा है। अब हमारा भरोसा दोनों ही राजनीतिक दलों से उठ गया है। समिति के अध्यक्ष दिनेश सेन ने इस मामले को लेकर संयुक्त प्रेस वार्ता की (joint press conference) । उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार से कई बार गुहार लगा चुके हैं मगर आज तक उनकी ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। यहां तक कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से भी इस मामले पर बात हुई मगर कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जो पार्टी उनका काम करेगी हमारा समर्थन उसी पार्टी को होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group