-
Advertisement
आज से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के सभी आधिकारिक कार्य हिंदी में होंगे
Last Updated on September 14, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के मौके पर देश-प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (Himachal Pradesh University) के हिंदी विभाग में भी दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
यह भी पढ़ें:हमने 196 बार ज्ञापन सौंपा सरकार, फिर भी हमारे लिए स्थायी नीति क्यों नहीं
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल (University Vice Chancellor Professor Sat Prakash Bansal) ने कहा कि हिंदी भाषा की महत्ता बनाए रखने के लिए हर साल हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। आज दुनिया भर के 180 देशों में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भी कई बड़े फैसले लिए हैं। हिंदी दिवस के विशेष मौके पर आज से विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक काम हिंदी भाषा में किए जाएंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रदेश सरकार से के साथ एमओयू (MOU) साइन करेगा। इस एमओयू में विश्वविद्यालय हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की मदद करेगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 15 अंतरराष्ट्रीय भी साइन करने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group