-
Advertisement
शिमला के बालिका आश्रम में युवती ने की आत्मह#त्या, पुलिस कर रही मामले की जांच
Himachal News: शिमला में बालिका आश्रम मशोबरा में रह रही एक युवती की कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आश्रम में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिमला के कार्यकारी एसपी शिमला गौरव सिंह ने कहापुलिस चौकी मशोबरा के अंतर्गत एक दुखद घटना सामने आई है। जहां 19 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। युवती चंबा जिला की रहने वाली थी और वर्तमान में बालिका आश्रम मशोबरा में रह रही थी।
युवती का शव आश्रम की सीढ़ियों के पास मिला
एसपी का कहना है कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार,युवती का शव आश्रम की सीढ़ियों के पास मिला है। पुलिस अधिकारियों ने एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की । घटना के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है और कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं, युवती की आत्महत्या करने से पूरा बालिका आश्रम सवालों के घेरे में आ गया है कि वहां पर लड़कियों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
बीजेपी ने की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग
उधर बीजेपी ने बालिका आश्रम में एक युवती की मौत पर शोक जताया है। बीजेपी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन और निष्पक्ष जांच तुरंत शुरू की जाए। उन्होंने कहा यह अत्यंत गंभीर मामला है। बालिका आश्रम जैसी जगह, जो बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए होती है, वहां इस तरह की घटना समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है। हम मांग करते हैं कि इस मामले की तह तक जाया जाए, सभी तथ्यों की गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

