-
Advertisement
रोनहाट में सफाई करते वक्त घर की छत से गिरी युवती, गई जान
शिलाई। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत रोनहाट क्षेत्र में 28 वर्षीय युवती की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान मनीषा पुत्र मान सिंह निवासी गांव बोंच, उपतहसील रोनहाट के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें:Breaking : खाई में गिरी कार,एक की मौत-दूसरा गंभीर घायल
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रोनहाट में स्टेट कोआपरेटिव बैंक की शाखा के समीप स्थित घर में 28 वर्षीय युवती अपनी बुजुर्ग दादी के साथ घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान छत पर सफाई करते हुए युवती ने अपनी दादी को बताया कि उसे चक्कर आ रहे है। जब बुजुर्ग दादी ने उसका हाथ पकड़ऩे की कोशिश की, तो उससे पहले ही युवती अचानक छत से नीचे गिर गई। युवती का छोटा भाई और पड़ोसी उसे उठाकर उपचार के लिए अस्पताल ले कर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस चौकी रोनहाट के प्रभारी अनिल भारद्वाज ने बताया कि शिलाई अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


