-
Advertisement
“लड़कियों के लिए बस मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित”, लड़की ने सुसाइड नोट में लिखी आपबीती
Last Updated on December 21, 2021 by saroj patrwal
‘स्कूल सुरक्षित नहीं हैं, शिक्षकों पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। लड़कियों के लिए बस एक मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित रह गई है। हर माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों को लड़कियों का सम्मान करना सिखाएं।’ ये झकझोर देने वाला सुसाइड नोट चेन्नई की एक 11वीं कक्षा की छात्रा का है। 11वीं कक्षा की इस छात्रा ने यौन शोषण से तंग आकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है।
ये भी पढ़ें-साल की बच्ची के साथ सहेली के भाई ने किया था दुष्कर्म, मिली उम्रकैद
जानकारी के अनुसार, चेन्नई के मंगाडू में यह लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती थी और वहीं पास के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी। शनिवार को लड़की का शव उसके ही घर में पंखे से लटका मिला और उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट(Suicide Note) मिलने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हुआ। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट की शुरुआत में लिखा है कि सेक्सुअल हरासमेंट (Sexual Harassment) को रोकिए। साथ ही उसने इसमें पीड़ित के मानसिक दुख का भी जिक्र किया है। लड़की ने लिखा है कि केवल मां की कोख और कब्र ही लड़कियों के लिए सुरक्षित जगह है। उसने लिखा है कि माता-पिता अपने बेटे को लड़कियों का सम्मान करना सिखाएं। शिक्षकों और रिश्तेदारों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। लड़कियों के लिए ना तो रिश्तेदारों का घर सुरक्षित है ना ही स्कूल।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक 21 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है, जो कि तीन साल पहले छात्रा के स्कूल में ही पढ़ता था। बाद में छात्रा ने बालिका विद्यालय में अपना दाखिला करवा लिया। आरोपी ने बताया कि आठ महीने पहले तक उन दोनों की बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी। आरोपी छात्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relation) भी बनाए थे और वह पिछले दो हफ्ते से लगातार अश्लील और गंदे मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा था। फिलहाल, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं और लोगों ने भी तो छात्रा को प्रताड़ित नहीं किया था।