-
Advertisement

लाहुल- स्पीति के ग्वाजंग नाले से भागा नदी में गिरा हिमखंड
केलांग। दुर्गम जिला लाहुल- स्पीति ( Lahul-Spiti)के ग्वाजंग नाले में एक हिमखंड( Glacier) खिसक कर भागा नदी ( Bhaga river)में जा गिरा। हिमखंड गिरने से भागा नदी का प्रवाह कुछ समय के लिए रूक गया। कुछ समय बाद नहीं का प्रवाह सामान्य हो गया। जिस जगह पर यह हिमखंड गिरा है, वह जगह जिला मुख्यालय केलांग से करीब छह किमी दूर है। बताया जा रहा है कि हिमखंड मंगलवार रात को गिरा। घाटी में बर्फबारी होने से कई इलाकों में हिमखंड खिसकने का क्रम शुरु हो गया। लाहुल में 10 से 40 सेंमी तक बर्फबारी हुई है। इसके बाद आज मौसम खुला है। एसपी लाहुल मानव वर्मा ने अटल टनल( Atal Tunnel) से वाहनों में यात्रा ना करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: Himachal : लाहुल के अस्पताल में ठंड से मिलेगी निजात, स्थापित किए वॉल हिटर
लाहुल-स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिसके चलते लाहुल स्पीति ,पांगी ,कुल्लू के लिए जिला मुख्यालय केलांग से परिवहन निगम के सभी रूट स्थगित किए गए हैं। लाहुल में अप्रैल माह में हो रही बर्फबारी से किसानों, बागवानो, कारोबारियों के चेहरे पे रौनक लौटी है। घाटी में बर्फबारी से किसानों, बागवानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद जागी है। बर्फबारी से एक बार फिर पूरी घाटी में बर्फ़ की सफेद चादर बिछ गई है और आम जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है। आरएम केलांग मंगल चंद मनेपा ने बताया कि लाहुल स्पीति में ताजा बर्फ़बारी से लाहुल, पांगी व कुल्लू के लिए केलांग से सभी रूट्स स्थगित किए है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया। जैसे ही सड़क से बर्फबारी से क्लीयर होगी यातायात की सुविधा बहाल की जाएगी।