-
Advertisement
नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल,लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन
Last Updated on June 5, 2023 by sintu kumar
टीवी सीरियल महाभारत के ‘शकुनि मामा’ का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल नहीं रहे। 78 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। गूफी बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें 31 मई को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। गूफी पेंटल के निधन की पुष्टि उनके बेटे हैरी पेंटल ने की। उनके निधन से से बॉलीवुड में शोक है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई में होगा।
गूफी पेंटल 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी धारावाहिकों में नजर आए थे। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वो इंजीनियर थे। गूफी को पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था।