- Advertisement -
पिछले कई हफ्तों से गूगल पिक्सल स्मार्टवॉच खबरों में हैं। अब कल यानी 11 मई, 2022 को पहली गूगल स्मार्ट वॉच गूगल I/O 2022 के इवेंट में लॉन्च हो सकती है। गूगल का ये इवेंट दो दिन तक चलेगा। गूगल वॉच की कई स्पेसिफिकेशन और फीचर सामने आ रहे हैं, लेकिन गूगल ने ऑफिशियल तौर पर अभी इस वॉच के फीचर्स नहीं बताएं हैं।
गौरतलब है कि पिक्सल वॉच की डिजाइन और इसके सर्कुलर डायल और प्रोपराइटर स्ट्रिप्स की झलक पहले ही मिल चुकी है। अगर बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 300 mAh की बैटरी मिल सकती है और इसमें सेल्युलर कनेक्टिविटी ऑप्शन भी मिल सकता है।
बता दें कि वेबसाइट ने गूगल पिक्सल वॉच को मॉडल नंबर GWT9R, GBZ4S और GQF4C के साथ तीन अलग वैरिएंट में लिस्ट किया है। इनमें ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी मिलती है। स्मार्टवॉच में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन नंबर RWD 5.211104.001 के साथ लिस्ट किया गया है।
- Advertisement -