-
Advertisement
कोरोना Lockdown के बीच Google ने दिया तोहफा: फ्री में 250 लोगों के साथ होगी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
नई दिल्ली। दुनियाभर में जारी कोरोना लॉकडाउन के बीच टेक कंपनी गूगल ने एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल Google ने अपने प्रीमियम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म Google Meet को सभी के लिए फ्री कर दिया है। बताया जा रहा है कि दुनिया भर में Zoom की पॉपुलैरिटी बढ़ती हुई देख कंपनी ने यह फैसला लिया है। लॉकडाउन के दौरान अपने दोस्तों और सगे-संबंधिंयो से कनेक्ट होने के लिए लोग इस समय वीडियो कांफ्रेंसिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। यही वजह है कि Zoom वीडियो कॉलिंग जैसे ऐप इन दिनों काफी लोकप्रिय हो गए हैं। हालांकि, Zoom ऐप विवादों में भी रहा है।
https://twitter.com/gsuite/status/1255437978241040385
बता दें कि शुरुआत में गूगल का यह ऐप केवल G Suite के पेड यूजर्स को मिलता था। गूगल मीट की खासियत है कि इससे एक बार में 250 लोगों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। Google Meet Video ऐप को यूजर्स अप स्मार्टफोन्स के साथ-साथ वेब ब्राउजर के जरिए भी एक्सेस कर सकेंगे। आप भी इसके लिए फ्री अकाउंट बना सकते हैं और इसकी शुरुआत मई से शुरू हो जाएगी। Google के इस वीडियो कॉलिंग सर्विस को यूज करने के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज देने होते थे। Google ने अपने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि Google Meet दुनिया भर के यूजर्स के लिए फ्री किया जा रहा है। मीट के कुछ खास फीचर्स में रिकॉर्डिंग, स्ट्रीमिंग, इन-पर्सन मीटिंग्स और बेहतर सेफ्टी कंट्रोल शामिल हैं। इसके अलावा गूगल ने कुछ और नए फीचर्स पर काम शुरू कर दिया है जिसके रोलआउट होने के बाद यूजर्स कन्वर्सेशन में और अधिक मेंबर्स को देख सकेंगे।
