-
Advertisement
हिमाचल: राज्यपाल ने बच्चों को दी किताबें पढ़ने की सीख, नवोदित लेखकों को किया पुरस्कृत
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में रविवार को कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 51 स्किनटिलेटिंग टेल्स पुस्तक (51 Scintillating Tales Book) का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि आज अच्छी पुस्तकों को पढ़ने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें-हिमाचल: CM जयराम ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-कांग्रेस के लिए काम नहीं घोटाला ही उपलब्धि
51 स्किनटिलेटिंग टेल्स पुस्तक बच्चों की कहानी संग्रह है। इसमें देश भर के बच्चों की पुरस्कृत कहानियों को चयनित करके संकलित किया गया है। राज्यपाल ने बच्चों की सृजनशीलता और उनकी उच्च स्तर की कल्पनाशक्ति की जमकर सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा समय में इन्हीं गुणों को हम बच्चों में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा देश में सृजनशीलता की कोई कमी नहीं है, लेकिन जरूरत है उन्हें ढूंढ़ने की, उन्हें प्रोत्साहित करने की। राज्यपाल ने कहा कि नवोदित बच्चों को कीकली का बेहतर मंच मिला है, जो योग्य तरीके से बच्चों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। बच्चों का सही मार्गदर्शन करना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सभी में पुस्तकों को पढ़ने की आदत होनी चाहिए। इतना ही नहीं, स्टॉल पर रखीं ऐसी पुस्तकों को खरीदने के लिए प्रेरित होना चाहिए। वहीं, राज्यपाल ने इस मौके पर नवोदित लेखकों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर प्रख्यात लेखक व गीतकार इरशाद कामिल ने कहा कि जिस समाज में सोच होती है वहां सृजन होता है और जहां सृजन होता है वहां विकास होता है। सृजन व विकास हम सबकी जिम्मेदारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



