-
Advertisement
दादा-दादी का यह वीडियो एक बार जरूर देखें, आपकी भी छूट जाएगी हंसी
आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक दादा डीजे पर खूब नाच रहे हैं। तभी दादी हाथ में एक डंडा लिए वहां आ जाती है। दादी को देखते ही दादा जी (Grandfather) घर की ओर भाग लेते हैं। इस वीडियो को देख हर कोई जमकर मजा ले रहा है। शादीशुदा से लेकर कुंवारे लड़के तक कह रहे हैं कि पत्नी का डर बुढ़ापे (Old Age) तक भी जारी रहता है क्या। कुछ भी हो लोग कहते हैं कि जिंदगी की दो ही स्टेज होती हैं जब आप बेफ्रिक हो कर इसका इंजॉय (Enjoy) कर सकते हैं। एक किशोर अवस्था और एक बुढ़ापे में। किशोर अवस्था में तब जब आप पर पढ़ाई (Study) का इतना भी प्रैशर नहीं तो और जमकर मस्ती कर सकते हैं। बुढ़ापे में आप सब जिम्मेदारियों से मुक्त होने के बाद फिर से जिंदगी इंजॉय करने लगते हैं, लेकिन दादा (Grandmother) और दादी की इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि शादी के बाद का यह डर क्या बुढ़ापे तक रहता है। कुछ भी हो पर लोग इस वीडियो को देख कर खुब इंजॉय कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्रिसमस पर यहां अस्पताल में हुआ कुछ ऐसा, बच्चे रह गए दंग
यह है इस वीडियो की असली कहानी
किसी गांव में शादी समारोह चल रहा था। सभी लोग डीजे (DJ) की धुन पर खूब थिरक रहे थे। तभी एक बुजुर्ग खुद को नाचने (Dance)से नहीं रोक पाया और डीजे पर लोगों के साथ खूब नाचने लगा। नाचते-नाचते वह भूल गया कि रात बहुत हो गई है और उसे घर भी जाना हैं। जब बुजुर्ग काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी डंडा लेकर वहां पहुंच जाती है। पत्नी को देख बुजुर्ग नाचना छोड़ एक दम से घर की ओर दौड़ लगा देता है।
https://www.instagram.com/p/CXljmXXo-6C/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
वीडियो के इस पार्ट पर लोग जमकर लगा रहे ठहाके
नाचते-नाचते जैसी बुजुर्ग अपनी पत्नी को आता देखता है तो वह नाचना छोड़ वहां से भाग जाता है। यह देखकर लोग जमकर हंस रहे हैं।
