-
Advertisement
Bali बोले-सुधीर के घर को बनाओ Covid Center,हेल्थ इंफ्रा फोर्टिस से हम देने को तैयार
कांगड़ा। कोरोना काल में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की अपने घर को कोविड केयर सेंटर बनाने की पेशकश को कांगड़ा के ही एक बड़े नेता का साथ मिला है। ये नेता है पूर्व मंत्री जीएस बाली। अपनी फेसबुक वॉल पर पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली (GS Bali) ने लिखा है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) ने अपने निवास में कोविड सेंटर चलाने की बहुत अच्छी पेशकश प्रदेश सरकार से की है । आपदा की घड़ी में सुधीर शर्मा की इस पेशकश की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। बाली ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि सरकार को इसपर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आगे लिखा है कि हमारे परिवार द्वारा संचालित फोर्टिस हॉस्पिटल (Fortis Hospital) को भी हमने जरूरत पड़ने पर सरकार को टेक ओवर करने के लिए लिखित में दिया है। परंतु वहां कुछ दिक्कतें फिलहाल बताई गई हैं, बिल्डिंग के हिसाब से एंट्री और अलग वार्ड बनाने की कुछ प्रॉब्लम है। फिर भी आपात स्थिति में उसे टेकओवर करने पर विचार किया जा सकता है, हम उसके लिए हमेशा तैयार हैं। फिलहाल प्रशासन अगर सुधीर शर्मा की पेशकश पर विचार करता है तो उनके निवास पर कोविड सेंटर (Covid Center) चलाने के लिए और गंभीर रोगियों को रखने के लिए बेड ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinders) और नर्सिंग समेत हेल्थ स्टाफए की निशुल्क सुविधा अपने संस्थान फोर्टिस से दे दी जाएगी।
ये भी पढ़ेः सार्थक पहलः कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने अपने घर को कोविड केयर सेंटर बनाने का दिया ऑफर
बाली ने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के रूप में हम आपदा की इस घड़ी में यथासंभव योगदान को तैयार हैं। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कांग्रेस पार्टी के नेता सुधीर शर्मा के निवास स्थान को कोविड सेंटर बनाने और बाकी हेल्थ स्टाफ हेल्थ इंफ्रा ऑक्सीजन फेसिलिटी हमारे द्वारा सुनिश्चित करने की पेशकश पर गंभीरता से विचार करे। उन्होंने अंत में लिखा है कि पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों के पेंशन से भी सरकार कटौती करें और कोविड संकट में जनता की भलाई के लिए प्रयोग करें।
उधर, इसी बीच बाली के आगे आने पर सुधीर शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मेरे बड़े भाई जीएस बाली द्वारा रक्कड़ स्थित मेरे निवास पर फ़ोर्टीस अस्पताल से कोरोना पीड़ितों के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं देने की पहल सराहनीय है, जिसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से आभारी हूँ। हम सब को मिलकर इस महामारी से लड़ना है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

