-
Advertisement
हिमाचल: गुजरात से लाहुल घुमने आए थे दंपति, महिला का नदी में मिला शव
Last Updated on July 24, 2022 by Vishal Rana
केलांग। हिमाचल के जनजातीय जिला लाहुल स्पीति (Lahaul spiti) जिला में एक पर्यटक महिला का नदी में शव (Dead Body) बरामद हुआ है। यह महिला अपने पति के साथ गुजरात से यहां घुमने आई थी। मृतक महिला की पहचान जयदेव नोधिवा (23) पत्नी युवराज सिंह जयदेव निवासी अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: नदी में नहाने उतरे 24 साल के युवक की डूबने से गई जान
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जिस्पा नदी किनारे किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग ले आई है। बताया जा रहा है कि दोनों पति.पत्नी जिस्पा कैंप में रुके थे। आधी रात को पति की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। पति युवराज सिंह जयदेव ने अपनी पत्नी को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। कुछ देर बाद पत्नी का शव नदी किनारे पाया गया। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा (SP Lahul Spiti Manav Verma) ने कहा कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि महिला खुद नदी में गिरी या किसी अन्य कारण के उसकी मौत हुई। पुलिस ने तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…