-
Advertisement
हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी, खाली करवाया परिसर
Hamirpur District Court Receives Bomb Threat : हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और एहतियातन न्यायालय परिसर को तुरंत खाली करवा दिया गया। कोर्ट में मौजूद अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार यह एक गंभीर सुरक्षा मामला है और हर पहलू से जांच की जा रही है। ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उधर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट कर्मचारियों में हडंकप देखा गया है और परिसर के बाहर कर्मचारियों व लेागों का जमावड़ा लग गया। मौके पर डीएसपी नितिन शर्मा और हरीश गुलरिया मौजूद है।
कोर्ट परिसर को खाली करवाकर तलाशी ली जा रही है
वहीं जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एस ठाकुर ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को धमकी भरी ई.मेल प्राप्त हुई है, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया और तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि सभी वकीलों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को खाली करवाकर तलाशी ली जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी भरी ई-मेल कहां से और किसके द्वारा भेजी गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
अशोक राणा
