- Advertisement

हरिकृष्ण हिमराल को शिमला ग्रामीण व निगम भंडारी को किन्नौर जिला की कमान, डेढ़ साल बाद हुई नियुक्ति
Himachal Congress: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आखिरकार किन्नौर और शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटियों के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस हाई कमान ने लगभग डेढ़ साल के अंतराल के बाद शिमला ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कमान हरिकृष्ण हिमराल और निगम भंडारी को जिला किन्नौर का अध्यक्ष बनाया गया है। इन दोनों नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से आदेश जारी किए गए है।

अध्यक्षों के नामों पर फंसा हुआ था पेंच
हालांकि आपसी सहमति न बन पाने की वजह से किन्नौर और शिमला ग्रामीण के अध्यक्षों के नामों पर पेंच फंसा हुआ था। करीब डेढ़ साल के लंबे इंतजार और गहरे मंथन के बाद अब हाईकमान ने इन दोनों जिलों में नियुक्तियों को हरी झंडी दी है।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना
कांग्रेस नेतृत्व ने दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन को पूरी तरह से री-एक्टिवेट करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इन दोनों नेताओं का मुख्य लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर नए सिरे से मजबूत करना।कांग्रेस की नीतियों, सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की गतिविधियों को हर गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाना।
कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन दोनों बड़े जिलों में नियुक्तियां होने से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा। आगामी सांगठनिक मजबूती और राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान का यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

