-
Advertisement
बिना ई-पास Haryana से पहुंचा Himachal, चिट्टे संग धरा, 4 पुलिस कर्मी हुए Quarantine
शिमला। कोरोना संकट के बीच रामपुर पुलिस ने हरियाणा ( Haryana)निवासी को चिट्टे ( Chitta)के साथ पकड़ा है। खास बात यह है कि यह व्यक्ति रोहतक से रामपुर बिना ई -पास के पहुंच गया। इसी के चलते रामपुर पुलिस थाना के 4 कर्मियों के एहतियातन इंस्टीट्य़ूशनल क्वारंटाइन( Institutional Quarantine) होना पड़ा। रामपुर उपमंडल में बुधवार शाम खनेरी के पास वाहनों की चैकिंग चल रही थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने हरियाणा के रोहतक निवासी दीपक पुत्र .सुखवीर की कार (एचआर46डी-6320) को भी तलाशी के लिए रोका।
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में रामपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दीपक के पास ई-पास भी नहीं था और वह हरियाणा से रामपुर पहुंच गया था। इस पर एसडीएम रामपुर के संज्ञान में पूरा मामला लाया गया। इस पर एहतितात बरतते हुए आरोपी और उसे गिरफ्तार करने वाले चारों पुलिस कर्मियों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन भेज दिया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


