-
Advertisement
मां बनीं Sapna Chaudhary, शादी की बात छिपाने पर फैंस हुए नाराज तो पति ने दिया ये जवाब
गुरुग्राम। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के फैंस के लिए खुशखबरी है। सपना चौधरी अब मां बन गई हैं और उन्होंने बेबी बॉय (Baby boy) को जन्म दिया है। वैसे सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को अब तक छुपाए रखा। सपना के वीर साहू (Veer Sahu) के साथ रिलेशन में होने और शादी करने की खबरें तो थीं, लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं की गई और अब सीधे सपना चौधरी के मां बनने की खबर का खुलासा हुआ है। फैंस सपना को मां बनने पर उनके बधाईयां दे रहे हैं, लेकिन काफी लोग इस बात के लिए उनको ट्रोल भी कर रहे हैं कि उन्होंने कब शादी कर ली और बताया तक नहीं।
https://www.instagram.com/p/CFj9yOkFew-/?utm_source=ig_web_copy_link
सपना चौधरी के मां बनने के पोस्ट पर लोगों द्वारा दिए जाने वाली नेगेटिव प्रतिक्रिया (Negative feedback) को लेकर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली। हालांकि इस पर सपना की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वीर साहू ने वीडियो में कहा – किसी की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह से लोगों का हस्तक्षेप क्या सही है। वीर साहू ने कहा कि हमने अपनी मर्जी से शादी की है, इससे लोगों को क्या एतराज है। हिसार के रहने वाली वीर ने जनवरी में सपना से शादी की थी। बताया जा रहा है कि वीर के परिवार में किसी की मौत होने की वजह से उनकी शादी को गुप्त रखा गया था।
https://www.facebook.com/veersahuofficial/videos/356103582407127/
https://www.instagram.com/p/CDJOeZdj2iU/?utm_source=ig_web_copy_link
