-
Advertisement
शिलाई: हाटियों ने फिर चेताया- एसटी का हक नहीं मिला तो सड़कों पर उतरेंगे
एचके पंडित/नाहन(सिरमौर)। सिरमौर जिले के गिरिपार में हाटी समुदाय (Hatti Community Of Giripar In Sirmour) को एसटी स्टेटस (ST Status) देने और केंद्र सरकार के जनजातीय अधिनियम को लागू करने की मांग को लेकर केंद्रीय हाटी समिति के आह्वान पर हजारों लोगों ने शनिवार को शिलाई में सुक्खू सरकार के खिलाफ रैली निकालकर गुस्सा जताया। लोगों ने एसडीएम शिलाई के माध्यम से सीएम और राज्यपाल को ज्ञापन (Memorandum) भेजकर चेताया हैं कि यदि गिरीपार क्षेत्र को जल्दी ही जनजातीय क्षेत्र का अधिकार नहीं मिला तो हाटी समुदाय सड़कों पर उतर जाएगा।
ज्ञापन में हाटी समुदाय के लोगों ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र का संवैधानिक अधिकार देने की गजट अधिसूचना (Gazette Notification) 4 अगस्त 2023 को जारी की जा चुकी है। लेकिन साढ़े चार महीने बीतने के बाद भी हाटियों के लिए जनजातीय प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया आरम्भ नहीं की गई है। हाईकोर्ट ने दो निर्णयों में हाटी समुदाय के चार अभ्यर्थियों को गजट अधिसूचना के आधार पर प्रोविजनल जनजाति प्रमाणपत्र (Provisional Certificate) जारी करने के आदेश जारी किए हैं। रैली के दौरान लोगों ने प्रदेश उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और प्रदेश सरकार की कुटिल राजनीति वाली नीतियों के खिलाफ गुस्सा जताया। रैली (Rally) को हाटी समुदाय के कई नेताओं ने संबोधित किया।
यह भी पढ़े:सुन्नी प्रोजेक्ट: 2 घंटे की बातचीत के बाद झुकी कंपनी, लागू होंगे श्रम कानून
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


