-
Advertisement
सही मात्रा में करें लहसुन का सेवन, नहीं तो सेहत को होगा नुकसान
Last Updated on August 25, 2022 by sintu kumar
हमारे देश के हर घर की किचन में लहसुन (Garlic) आम पाया जाता है। ज्यादातर घरों के खाने में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने के बहुत ज्यादा फायदे हैं, लेकिन लहसुन खाने की मात्रा क्या होनी चाहिए यह जानना जरूरी है। दरअसल, जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है।
यह भी पढ़ें:करेले के छिलकों का करें सेवन, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे
गौरतलब है कि लहसुन खाने से कई से आराम मिलता है। वायु विकार, गैस की समस्या, गठिया बात और अन्य कई प्रकार के रोगों से निजात पाने के लिए लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको बताते हैं कि हमें लहसुन का सेवन कैसे करना चाहिए। बता दें कि लहसुन का सेवन जायज मात्रा में ही किया जाना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से पेट में जलन आदि की समस्या पैदा हो जाती है। ज्यादा लहसुन खाने कभी-कभी उल्टी (vomiting) आने की समस्या भी हो जाती है और घबराहट जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, इससे दस्त लगने भी शुरू हो जाते हैं।
लिवर में जमा हो जाता है एसिड
ध्यान रहे कि लहसुन का सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन लिवर को नुकसान पहुंचाता है। कच्चे लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण लिवर में एसिड जमा हो जाता है। इससे समस्या बढ़ जाती है और तबीयत खराब रहने लगती है।
आने लगते हैं चक्कर
कच्चा लहसुन खाने से चक्कर आने की समस्या पैदा हो जाती है। दरअसल, कच्चा लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कम हो जाता है और आपको चक्कर आने लगते हैं। ध्यान रहे कि गर्भवती और शिशु को स्तनपान करने वाली महिलाओं को लहसुन का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…