-
Advertisement
आपकी रसोई में मौजूद है हर दर्द की दवा, जानिए 5 नेचुरल पेन किलर्स के बारे में…
Last Updated on January 17, 2022 by sintu kumar
जरा सा दर्द होने पर फटाफट उठकर पेन किलर खाना सही नहीं है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो यह सेहत के लिए ठीक नहीं है। ज्यादा पेन किलर सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। ये पेन किलर्स आपकी किडनी और लिवर पर बुरा असर डालती हैं। अगर आप को जरूरत है तो आप किसी डॉक्टर के परामर्श से पेन किलर (Painkiller) ले सकते हैं। वैसे आप अपने किचन में नजर दौड़ाएंगे तो वहां पर भी आप को दर्द से राहत दिलाने वाली चीजें मिल जाएगी। ये सब नेचुरल पेन किलर हैं। सबसे पहले तो इनका सेवन करने से आप को कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा और आप निश्चिंत हो कर इन्हें ले सकते हैं। आज हम आप को इन्ही नेचुरल पेन किलर के बारे में आप को एक एक करके बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नए साल में अपनाएंगे ये नई आदतें तो बीमारियां रहेंगी कोसो दूर
हल्दी हर वक्त किचन में मौजूद रहती है। आप सभी जानते हैं कि हल्दी में दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं। चोट लगने पर, कहीं पकने पर, सूजन आने पर हल्दी को सरसों के तेल में गुनगुना करके प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे दर्द और सूजन कम हो जाती है। दूध के साथ हल्दी का सेवन करने से मांसपेशियों में अंदरूनी दर्द दूर होता है। इसके अलावा जुकाम खांसी की समस्या में भी हल्दी राहत देती है।
सर्दियों के मौसम में अदरक वाली चाय भला किसे पंसद नहीं होती। अगर आपके सिर में दर्द हो तो अदरक को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बनाकर माथे पर लगाएं। इसके अलावा अदरक वात को भी दूर करती है। पेट में गैस बनने पर अदरक को कालेनमक के साथ खाने से काफी आराम मिलता है। अदरक जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। अदरक में दर्द निवारक गुण होते हैं जो आपको दर्द से राहत देते हैं।
यह भी पढ़ें:सर्दियों में अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगी बंद नाक से राहत
लहसुन के गुणों से आप सभी वाकिफ है। आपके शरीर के किसी भी हिस्से में अगर दर्द है तो आप लहसुन के तेल की मालिश करें। दर्द में काफी आराम मिलेगा। सीने में दर्द या भारीपन होने पर, गैस की परेशानी होने पर लहसुन की कलियों को पानी के साथ निगलने से आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें:हर रोज सुबह खाएंगे काले चने तो दिमाग होगा तेज, और भी हैं कई फायदे
दाल व सब्जी बनाते समय क्या आप ने कभी सोचा है कि प्याज आप को दर्द में राहत दे सकता है। प्याज के रस में सूजन और दर्द निवारण के गुण पाए जाते हैं। प्याज को तवे पर गर्म करने के बाद इसका रस निकालकर जोड़ों पर लगाने से दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके अलावा मोच आने पर सूजन और दर्द को कम करने के लिए भी प्याज अच्छा काम करता है।
यह भी पढ़ें:दिनभर शरीर में क्यों महसूस होती है थकान, यहां पढ़ें कारण
आमतौर पर पेट में गैस की समस्या या पेट दर्द होने पर अजवाइन खाने से काफी आराम मिलता है। इसके अलावा महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में भी अजवाइन काफी लाभ पहुंचाती है। अजवाइन का तेल बनाकर अगर लगाया जाए तो शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द में राहत पायी जा सकती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group