-
Advertisement
औट-लुहरी एनएच पर भारी भूस्खलन, मार्ग आवाजाही के लिए हुआ बंद
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते जगह- जगह भूस्खलन हो रहा है। कुल्लू को शिमला से जोड़ने वाले औट-लुहरी सैंज एनएच-305( Aut-Luhri NH 305) पर के पास भारी भूस्खलन( Heavy landslide) हुआ। इस मार्ग पर फडैल नाला के पास पहाड़ी दरकी और यह मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया। यहां पर वाहनों की आवाजाही थम गई है।
यह भी पढ़ें- रात को घरवालों से बहस कर बाहर चला गया महेंद्र, सुबह पेड़ से लटका मिला शव
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह चार-पांच बजे से लेकर एनएच-305 पर आनी से 10-12 किलोमीटर दूर खनाग की तरफ फड़ेला नाला के पास पहाड़ से भूस्खलन होने का क्रम शुरू हुआ और देर कर पहाड़ी से मलबा गिरता रहा। हालांकि एनएच अथॉरिटी ने अपनी मशीनरियों को तैनात कर रखा है, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन से यहां पर कार्य करना काफी जोखिम भरा हो गया है। अभी दो दिन पूर्व ही राष्ट्रीय राजमार्ग -305 पर बसों की आवाजाही शुरू हुई थी। लंबे समय के बाद लोगों को राहत मिलने के बाद रविवार को फिर से एक बार मार्ग बंद हो गया है।वहीं, एनएच अथॉरिटी का कहना है कि जैसे ही पहाड़ से मलबा गिरने का क्रम थम जाता है, तुरंत मार्ग की बहाली का कार्य आरंभ किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

