-
Advertisement
उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में सड़क पर हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे तीर्थयात्री
Helicopter Emergency landing Uttarakhand: उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां के गुप्तकाशी में एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। चारधाम तीर्थयात्रियों को लेकर सेरसी बड़ासू से केदारानाथ धाम जा रहे क्रेस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान वह एक कार से टकरा गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
बडासु रुद्रप्रयाग में क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर की सड़क में इमरजेंसी लैंडिंग की खबर आ रही है।#kedarnath #Uttarakhand pic.twitter.com/MhQnLHxKg3
— Lusun Todariya (@LusunTodariyaUK) June 7, 2025
माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सड़क पर उतार दिया। इसमें पांच यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। हालांकि पायलट को हल्की चोट आई है। सड़क किनारे खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा है, यद्यपि उसमें कोई सवार नहीं था।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
यूसीएडीए के सीईओ ने जानकारी दी है कि क्रिस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने एहतियातन हेलीपैड की बजाय सड़क पर लैंडिंग की। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है। बाकी शटल संचालन तय समय के अनुसार सामान्य रूप से चल रहा है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

