-
Advertisement
Pathankot में 2 आतंकियों के पकड़े जाने के बाद Chamba में हाई अलर्ट, सीमाएं सील
चंबा। पड़ोसी राज्य पंजाब के पठानकोट (Pathankot) में 2 आतंकियों के पकड़े जाने के बाद चंबा (Chamba) जिला की पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी के चलते जिले की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कोरोना (Corona) की वजह से पहले से ही सख्त पहरे में रहीं चंबा की सीमाओं को अब पूरी तरह से सील किया गया है। पंजाब (Punjab) में आतंकियों की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है, इसलिए इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सीमाओं पर पुलिस (Police) का पहरा ज्यादा चौकस कर दिया है।
यह भी पढ़ें: पठानकोट में हथियारों के साथ लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार
बाहर से आने वाले वाहनों को पहले से ही चेक किया जा रहा था, लेकिन अब और ज्यादा गहनता से उन वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई ढील नहीं बरती जा रही है। एएसपी (ASP) रमन शर्मा ने बताया कि पंजाब क्षेत्र में 2 उग्रवादी पकड़े गए हैं, तब से इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले की सीमाओं पर भी हाई अलर्ट (High Alert) कर दिया गया। क्योंकि चंबा जिला में पंजाब और जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) की सीमाएं लगती हैं। उन्होंने बताया की वैसे तो पहले से ही अलर्ट जारी किए हुए हैं, लेकिन अब वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल हथियारों के साथ तैनात किया गया है, ताकि घुसपैठ ना हो सके।


