-
Advertisement
#Himachal की 102 पंचायतें निर्विरोध चुनीं, 44 में सर्वसम्मति से हुआ प्रधान-उपप्रधान का चुनाव
Last Updated on January 10, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल (#Himachal) में 102 पंचायतें निर्विरोध चुनीं (Elected Unopposed) गई हैं। साथ ही 14 पंचायतों में प्रधान, 30 पंचायतों में उपप्रधान और 54 पंचायत समितियों में सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। साथ ही कुछ पंचायतों में वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं। निर्विरोध चुने पंचायत प्रतिनिधियों में से 94 फीसदी पर बीजेपी ने दावा जताया है। बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप (BJP President Suresh Kashyap) ने दावा किया है कि पंचायतीराज संस्थाओं के इन चुनाव में निर्विरोध चुनी गई पंचायतों, प्रधानों, उप प्रधानों व पंचायत समिति सदस्यों में लगभग 94 प्रतिशत प्रत्याशी बीजेपी समर्थित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार (Jairam Govt) पर प्रदेश की जनता का विश्वास दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व सीएम जयराम ठाकुर की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि पंचायतीराज संस्थाओं के होने वाले चुनाव से पूर्व प्रदेश की 102 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं।उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रदेश की 14 पंचायतों में प्रधान, 30 पंचायतों में उप प्रधान और 54 पंचायत समितियों में सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। उन्होंने निर्विरोध चुने गए सभी प्रतिनिधियों को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: Spiti में 24 वर्षीय युवती निर्विरोध चुनी Panchayat Pradhan, घाटी की सबसे कम उम्र की पहली मुखिया
नड्डा की गृह पंचायत भी निर्विरोध चुनी, सराज में 12 पंचायतें चुनीं
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जिला बिलासपुर (Bilaspur) के झंडूता विकास खंड की विजयपुर पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। यह पंचायत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP national president Jagat Prakash Nadda) की गृह पंचायत भी हैं। इसके अतिरिक्त बिलासपुर सदर की मलोखर पंचायत भी निर्विरोध चुनी गई है। इसके साथ-साथ 4 उप प्रधान, 2 पंचायत समिति सदस्य व 300 वार्ड सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि जिला मंडी (Mandi) के सराज विधान सभा क्षेत्र जोकि सीएम जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र है में 12 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। साथ ही साथ 3 प्रधान, 2 उप प्रधान, 2 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। चंबा जिला में 2 प्रधान, 2 उप प्रधान व 1 पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। हमीरपुर (Hamirpur) जिला में 3 प्रधान व 2 उप प्रधान सर्वसम्मति से चुने गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जिला कांगड़ा के प्रागपुर ब्लॉक की अमरोह पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। इसके अतिरिक्त 1 प्रधान, 2 उप प्रधान, 3 पंचायत समिति सदस्य व 741 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर की 23 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं और 389 वार्ड सदस्यों में से 221 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। जिला कुल्लू के ऑनी ब्लॉक की लफाली पंचायत निर्विरोध चुनी गई है। इसके अलावा 3 प्रधान, 3 उप प्रधान, 4 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। लाहुल स्पिति जिला में 11 पंचायतें सर्वसम्मति से चुन ली गई हैं और 12 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
यह भी पढ़ें: #Himachal: पोस्टल बैलेट पेपर के प्रावधान में देरी से भड़का संघ, उठाई यह मांग
शिमला में 12 पंचायतों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जिला शिमला (Shimla) में 12 पंचायतों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुनकर आए हैं। जिला सिरमौर की 33 पंचायतों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुनकर आए हैं और 21 पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। सोलन (Solan) जिला की 3 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं और 1 प्रधान, 11 उप प्रधान तथा 7 पंचायत समितियों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। जिला ऊना में 4 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं। इसके अतिरिक्त 1 प्रधान, 4 उप प्रधान तथा 2 पंचायत समितियों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।
यह भी पढ़ें: Local Body Election: यहां मोमबत्ती की रोशनी में हुआ मतदान, कांग्रेस ने मांगी जांच
मतदान में भी जीतेंगे अधिक से अधिक संख्या में बीजेपी समर्थित
उन्होंने कहा कि शेष बची पंचायतों में 17, 19 व 21 जनवरी को मतदान होगा और इनमें भी अधिक से अधिक संख्या में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार ही जीत कर आएंगे, क्योंकि प्रदेश में एक भ्रष्टाचार मुक्त, विकासशील एवं सर्वजनप्रिय सरकार कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस कहीं भी नहीं दिख रही और कांग्रेस (Congress) का ग्राफ लगातार नीचे गिरता जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा निजी हितों को सर्वोपरि रखा है, इनका प्रदेशहित से कोई लेना-देना नहीं है और आज भी कांग्रेस केवल मुद्दाविहिन एवं गुमराह करने की राजनीति करने में लगी है।